अत्यन्त हर्ष की बात है कि वैल्यू एज्यूकेशन की सेवायें दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। विगत 10 वर्षों से अन्नामलाई विश्वविद्यालय के तकनीकी सहयोग से 14 पाठ्यक्रम सफलतापूर्वक चल रहे हैं। अभी तक लगभग 20 हजार भाई-बहनों ने लाभ लिया है।
इस वर्ष अन्नामलाई विश्वविद्यालय में 6 प्रमाण पत्र पाठ्यक्रम प्रारम्भ किये गये हैं। यह 6 भाषाओं में उपलब्ध है जो इस प्रकार हैः 1. जीवन मूल्य 2. सहज राजयोग 3. आध्यात्मिक परामर्श 4. सम्पूर्ण स्वास्थ्य हेतु जीवनशैली 5. समग्र वृद्ध प्रक्रिया 6. तनावमुक्त व क्रोधमुक्त जीवन। यह पाठ्यक्रम शैक्षणिक वर्ष 2019-20 से शुरू होगा।
इस पाठ्यक्रम का शुभारम्भ दिनांक 10 फरवरी, 2019 को दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में आयोजित ग्लोबल समिट कार्यक्रम में विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. हर्षवर्धन जी; दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के महापौर श्री नरेंद्र चावला; शिक्षा प्रभाग के अध्यक्ष ब्र.कु. मृत्युंजय तथा अन्य अतिथियों के द्वारा हुआ।